खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमा डोंगरी, संकुल जमावाड़ा में आज मंगलवार काे 70 बच्चों को स्कूल बैग तथा छोटे-छोटे उपहार का वितरण किया गया। इस वितरण से बच्चों में प्रसन्नता साफ झलक रही थी।
ज्ञात हो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडोंगरी में अधिकांश बच्चों के पास किसी तरह का स्कूली बैग नहीं था, सारे बच्चे बैग के अभाव में झिल्लियों में कापी पुस्तक रखकर स्कूल आते थे, जो देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं होता था। जिसे देखकर उसी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वसुधा जैन ने स्वयं के व्यय से स्कूली बैग खरीदकर स्कूली बच्चों को वितरण किया तथा सभी बच्चों को बैग के अलावा छोटे-छोटे उपहार भी वितरण कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। बैग तथा उपहार प्राप्त करने की खुशी बच्चों में साफ परिलक्षित हो रही थी l इस कार्य से स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने वसुधा जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


