खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की ओर से 17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू की जा रही है। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद यह तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ़ वाले हवाई यात्रा कर सकेंगे। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3614 और रीवा से रायपुर के लिए 4293 रुपए तय किया गया है।
सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा। एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलाया जाएगा। डिमांड और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसकी उड़ानों में इजाफा किया जाएगा।
एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रींवा में रोका जाएगा। इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर आएगी। इसी तरह से रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रींवा और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
Trending
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR


