खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। लगामार लूटपाट, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दो गुटों के बीच विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इस पूरे विवाद के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है।
Trending
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR


