खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। डॉ संजीव शुक्ला पुलिस कमिश्नर और विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल* के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है और वाहन ड्राइवर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है।
इसी कड़ी में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि *इस वर्ष जनवरी से आज तक लगभग 1100 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* की जा चुकी है, जिन्हें नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2026 की रात्रि में एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के आठ स्थानों पर यातायात थाना प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 132 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश


