खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़े कानून भी लागू किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस से बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैफिक टीआई के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक शख्स को रोका गया, इस दौरान वो नशे में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान शख्स पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए टीआई को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले विकास शुक्ला गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत


