खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। धान में रेत मिलाकर व्यक्तिगत लाभ के नीयत से हेराफेरी कर गबन करने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केन्द्र निपनिया में उपार्जित धान के बोरों में रेत, कंकड़ धूल-मिट्टी मिलाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच कर संयुक्त जांच दल ने 8 मार्च को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जांच में धान उपार्जन केन्द्र निपनिया के भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया था।
जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हमालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम रेत मिलाया गया है व मिलाए गए रेत के बराबर लगभग 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के नियत से हेराफेरी कर गबन किया गया।
प्रतिवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने उपार्जन केन्द्र निपनिया के धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई के लिए अनुशंसा प्राधिकृत अधिकारी से की। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उपरोक्त कृत्य के लिए धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन की सेवा से पृथक करने की कार्रवाई गई।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


