2026 में मार्च बहुत खास महीना होगा, क्योंकि इस महीने में होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, राम नवमी, कामदा और पापमोचिनी एकादशी, गुड़ी पड़वा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाएंगे।
खास बात ये है कि मार्च में होली वाले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है, ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। मार्च का महीना धार्मिक नजरिए के अलावा प्रकृति में हो रहे बदलाव के लिए भी खास होता है। इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेज होता है।जो आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देता है। देखें मार्च 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट.
मार्च 2026 व्रत-त्योहार
01 मार्च 2026 रवि प्रदोष व्रत
02 मार्च 2026 होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
03 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण
04 मार्च 2026 रंगवाली होली, चैत्र माह की शुरुआत
05 मार्च 2026 होली भाई दूज
06 मार्च 2026 भालचन्द्र संकष्टी
08 मार्च 2026 रंग पंचमी
10 मार्च 2026 शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026 शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च 2026 पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति, खरमास शुरू
16 मार्च 2026 सोम प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण, राज पंचक शुरू
17 मार्च 2026 चैत्र मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026 चैत्र अमावस्या
19 मार्च 2026 चैत्र नवरात्रि शुरू, गुड़ी पड़वा, हिंदू नववर्ष, युगादी
20 मार्च 2026 झूलेलाल जयंती
21 मार्च 2026 मत्स्य जयंती, गणगौर पूजा
22 मार्च 2026 वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026 लक्ष्मी पञ्चमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026 यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी
26 मार्च 2026 राम नवमी, चैत्र नवरात्रि समाप्त
29 मार्च 2026 कामदा एकादशी
30 मार्च 2026 कामदा एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत
3 मार्च को चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण का समय- दोपहर 3:20 से शाम 6:47 मिनट तक
चन्द्रोदय- शाम 06:26 मिनट पर (दिल्ली समय)
सूतक काल का आरंभ और समापन- सुबह 6.20 और शाम 06:47 मिनट पर
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को घटस्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ समय सुबह लगभह 6.52 से लेकर 7.43 बजे के बीच है। वहीं दूसरा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.5 से लेकर 12.53 मिनट के बीच है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ – CM विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर होगी बंपर भर्ती, प्रक्रिया शुरू
- प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का मामला: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
- शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य
- बॉलीवुड का इतिहास रचने को तैयार ‘धुरंधर 2’: पहले ही दिन ‘डबल सेंचुरी’ का लक्ष्य
- गर्मियों का ‘सुपर ड्रिंक’: सफेद पेठा कैसे रखेगा आपको हाइड्रेटेड और हेल्दी?
- छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप: पारा 40°C के पार, जल्द मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में बारिश-तूफान का अलर्ट
- पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक ने दी जान, मरने से पहले वीडियो में बयां किया अपना दर्द


