खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे ने 3 करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया । नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड में खपराभटटी से तहसीलदार आवास तक बीटी सड़क निर्माण लागत 22.89 लाख रुपए, धरमपुरा क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित सड़क एमपीएम हास्पिटल से एलआईसी आफिस तक बीटी सड़क निर्माण लागत 1 करोड़ 90 लाख रुपए, लोकमान्य तिलक व महाराणा प्रताप वार्ड में कंगोली से पुलिस हाउसिंग कालोनी तक बीटी सड़क निर्माण लागत 60.18 लाख रुपए, गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण लागत 20.27 लाख रुपए छत्रपति शिवाजी व गुरु गोविंद सिंह वार्ड में स्थित पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य लागत 79.04 लाख रुपए एवं छत्रपति शिवाजी व गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में पंचायत भवन से बाल बाड़ी तक बीटी सड़क निर्माण कार्य लागत 11.09 लाख रुपए कुल लागत 03 करोड़ 84 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सड़कों, तालाब व शाला भवन की आधारशिला रखी गई है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर के धरमपुरा एवं अन्य क्षेत्रों की जनता की सड़कों के निर्माण की मांग रही है जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । साथ ही शहर के पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा जिसके सौंदर्यीकरण होने से आस-पास के लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ सुव्यवस्थित तालाब में परिवार के साथ धूमने व बैठने का आंनद ले सकते हैं।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया इन सड़कों की मांग क्षेत्र की जनता लगातार कर रही थी जिसका आज मांग पूरी हुई। साथ ही पंडरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया पंडरी तालाब का बहुत ही बेहतर ढंग से तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर में जनता के मांग के अनुरूप लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। शहर की बहुप्रतीक्षित मांगो को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं गुरू गोविंद सिंह वार्ड में विधायक निधि से एक नग पानी टैंकर का भी लोकार्पण किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, अनुसुचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप,जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महासचिव रजनीश पानीग्राही, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद नरसिंह राव,नेहा धुव, लोकेश चौधरी, पूनम सिन्हा, यशवंत धुव, श्याम सुंदर, संतोष गौर,एवं आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, राजपाल कसेर, बी जयराम, शशिकांत गौतम, ममता राणा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं उप अभियंता के अलावा वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Trending
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार


