KWNS – रायपुर l AI के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित “AI इंपैक्ट समिट” में रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
40,000 प्रतिभागियों के बीच शीर्ष स्थान
इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में देशभर से आए 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को पार कर दोनों ने यह उपलब्धि हासिल की। यह उनकी असाधारण प्रतिभा, मेहनत और नवाचार का परिणाम माना जा रहा है।
“कर्तव्य” AI ऐप बना जीत की वजह
दोनों द्वारा विकसित “कर्तव्य” AI ऐप की खासियत —
AI-जनित आवाज और वास्तविक आवाज में अंतर पहचानता है
डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेगा
तकनीक को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास
यह ऐप साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है।
CM ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर दोनों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी बन रहे हैं। यह प्रदेश के समग्र विकास और प्रतिभा का प्रमाण है।
अनुराग और आस्था की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।


