KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी से 24 फरवरी तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
📍 कैम्प का स्थान
टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड,
चतुर्थ तल, मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक, कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर
📝 आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
आवेदन छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से करना होगा
📄 साक्षात्कार में लाने वाले दस्तावेज
शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति
रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र
आधार कार्ड
बायोडाटा
पासपोर्ट साइज फोटो
👉 यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।
💼 उपलब्ध नौकरियां
🔹 कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव — Technotask Business Solutions Pvt Ltd
पद: 400
योग्यता: 12वीं पास
वेतन: ₹18,000 प्रति माह
पदस्थापना: रायपुर
🔹 सेल्स एग्जीक्यूटिव / रिलेशनशिप मैनेजर — ITM Edutech India Limited
पद: 124
योग्यता: स्नातक
वेतन: ₹26,500 प्रति माह
पदस्थापना: पूरे छत्तीसगढ़ में
जिला रोजगार कार्यालय ने सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं l


