भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी हनुमान जी के भक्त हैं। पुराणों के अनुसार बजरंगबली की कृपा से व्यक्ति को सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। स्वंय श्रीराम भी जब संकट में थे तो हनुमान जी ने उनकी समस्याओं का निवारण किया था। हनुमान जी की पूजा के लिए हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती का दिन श्रेष्ठ माना जाता है।
नववर्ष में हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को है। हनुमान जी की पूजा तमाम कष्टों का निवारण मानी जाती है। कहते हैं जो सच्चे मन से हनुमान जी को याद करता है स्वंय बजरंगबली उसकी हर पीड़ा दूर करते हैं।
हनुमान जयंती 2026 मुहूर्त
चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7.06 मिनट पर शुरू होंगे और अगले दिन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7.41 पर समाप्त होंगे.
पूजा मुहूर्त – हनुमान जी की पूजा सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक की जा सकती है।
हनुमान जयंती पूजा विधि
* सबसे पहले मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें।
* हनुमान जी का गंगाजल से अभिषेक करें।
* अभिषेक करने के बाद एक साफ वस्त्र से हनुमान जी की प्रतिमा को पोंछें।
* सिंदूर में घी या चमेली का तेल मिलाएं।
* हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से पूरे वर्ष के चोला चढ़ाने का फल मिल जाता है।
* सबसे पहले हनुमान जी के बाएं पैर पर चोला चढ़ाएं।
* चोला चढ़ाने के बाद चांदी या सोने का वर्क भी चढ़ाएं।
* हनुमान जी को जनेऊ पहनाएं।
* जनेऊ पहनाने के बाद हनुमान जी को नए वस्त्र अर्पित करें।
* चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को भोग लगाएं।
* हनुमान जी की आरती करें।
* हनुमान चालीसा का कम से कम एक बार पाठ करे।
हनुमान जयंती उपाय
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के मंदिर जाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग अवश्य डालें। यह उपाय घर के अनावश्यक खर्चों में कमी लाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S.किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


