नई दिल्ली। आज भी हमारे देश में तमाम लोग आयुर्वेदिक औषधियों पर भरोसा करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज बताया गया है। ऐसी ही एक प्रभावशाली औषधि है अलसी के बीज, जो सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर से जुड़ी कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।
जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, ठंड बढ़ने लगती है। तापमान गिरने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण हर उम्र के लोगों को कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए लोग कई दवाओं का सहारा लेते हैं, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। अगर समय रहते कुछ देसी और प्राकृतिक चीजों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर लिया जाए, तो सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से आसानी से बचाव किया जा सकता है।
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि अलसी एक औषधीय पौधा है। इसके बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिगनन और अन्य माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं और इनके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है।
खांसी और दमा रोग में अलसी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। अलसी के बीजों से काढ़ा बनाकर सुबह और शाम पीने से खांसी और अस्थमा में लाभ मिलता है। ठंड के दिनों में इसमें शहद और गर्मी में मिश्री मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसी तरह 3 ग्राम अलसी के चूर्ण को 250 मिली उबले हुए पानी में डालकर 1 घंटे तक छोड़ दें। बाद में इसमें थोड़ी चीनी मिलाकर सेवन करने से सूखी खांसी और अस्थमा में लाभ होता है।
सिरदर्द की समस्या में भी अलसी फायदेमंद मानी जाती है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए अलसी का सही तरीके से उपयोग करने पर इसके लाभ पूरी तरह मिलते हैं। इसके लिए अलसी के बीजों को ठंडे पानी में पीसकर लेप बना लें। यह लेप सूजन के कारण होने वाले सिरदर्द, अन्य प्रकार के सिरदर्द और सिर के घावों में भी लाभकारी होता है।
गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या में भी अलसी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। जोड़ों के दर्द या गठिया में अलसी का सही उपयोग करने से काफी राहत मिल सकती है। अलसी के तेल या अलसी के बीजों को इसबगोल के साथ पीसकर लगाने से जोड़ों के दर्द में लाभ होता है। इसी तरह अलसी के तेल को गर्म करके उसमें शुंठी का चूर्ण मिलाकर मालिश करने से कमर दर्द और गठिया में भी फायदा मिलता है।
दर्द और सूजन की समस्या में भी अलसी फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए एक भाग कुटी हुई अलसी को चार भाग उबलते हुए पानी में डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण गीला हो, लेकिन ज्यादा गाढ़ा न हो। इसे दर्द या सूजन वाले अंग पर तेल की तरह लगाएं। इसके नियमित प्रयोग से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
अलसी से शरीर को एक या दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। यह हार्ट को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोका जा सकता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अलसी को आप भूनकर या किसी भी रूप में खा सकते हैं, वहीं भोजन में अलसी के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Trending
- गैस सब्सिडी और बुकिंग के नाम पर ठगी, साइबर क्राइम ने जारी की चेतावनी
- खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ – CM विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर होगी बंपर भर्ती, प्रक्रिया शुरू
- प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का मामला: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
- शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य
- बॉलीवुड का इतिहास रचने को तैयार ‘धुरंधर 2’: पहले ही दिन ‘डबल सेंचुरी’ का लक्ष्य
- गर्मियों का ‘सुपर ड्रिंक’: सफेद पेठा कैसे रखेगा आपको हाइड्रेटेड और हेल्दी?
- छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप: पारा 40°C के पार, जल्द मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में बारिश-तूफान का अलर्ट


