खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई है। जिसके बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसिया तत्काल अलर्ट मोड पर आ गई।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
धमकी को गंभीरता से लेते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान और मेल की जांच की जा रही है। स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और जांच जारी है।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


