खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले पुलिस ने साइबर सेल की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16,50,000 रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ राज्य से ही नहीं बल्कि सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के अलग–अलग क्षेत्रों से ट्रेस किए गए । मोबाइल नंबरों एवं IMEI आईएमईआई नंबरों के माध्यम से खोजते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की और मोबाइल सेटों को अपने कब्जे में लिया । आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बरामद सभी मोबाइल संबंधित मालिकों को वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों वापस किए गए । अपने खोए हुए मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरों में खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल धारकों ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सुकमा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर, सायम नरेया, आरक्षक नेपाल दिवाकर, मीना गवड़े, रूपेश यादव, तीलाराम पटेल सहित साइबर सेल की पूरी टीम का योगदान रहा।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


