खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंर्तगत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आज मंगलवार काे हुई एक बड़ी सड़क दुर्घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए दरभा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन पखनार के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक सीधे पिकअप वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी, कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया। दरभा पुलिस कटर मशीन की मदद से ट्रक चालक को निकाला और उपचर के लिए अस्पताल भिजवाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे। पिकअप आगे थी और ट्रक पीछे से आ रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दरभा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।
दरभा थाना प्रभारी चाणक्य नाग ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11:30 बजे जीरम घाटी के पास हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है । मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई है।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


