खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि आज BJP के मंत्री और नेता गलती से सच बोल रहे हैं। निर्दोष कवासी लखमा को एक साल से ED और EOW ने जेल में बंद कर रखा है, जबकि BJP के नेता भी यह मान रहे हैं कि वह निर्दोष हैं।
भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि अगर लखमा निर्दोष हैं तो फिर कार्रवाई क्यों हुई? FIR क्यों दर्ज की गई?” बघेल ने कहा कि BJP यह कहती है कि बेटे को छुड़ा लिया गया। मेरा बस चलता तो वह जेल क्यों जाता। ED ने अब तक कवासी लखमा की ओर से दिए गए जवाब पर रिप्लाई फाइल ही नहीं किया है। BJP के लोग घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


