Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका

    May 4, 2026

    सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
    • बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
    • सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
    • सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
    • दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
    • सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
    • कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
    • सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » तखतपुर मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: 48 हजार नाम कटे, 11 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी
    बिलासपुर

    तखतपुर मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: 48 हजार नाम कटे, 11 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 6, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तखतपुर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से कटने का मामला सामने आया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 65 हजार मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए गए थे, जिनमें से 48 हजार प्रपत्र मतदाताओं द्वारा निर्धारित समय-सीमा में जमा नहीं किए गए। इसके परिणामस्वरूप इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिए गए हैं।
    निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में सी श्रेणी के लगभग 11 हजार ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनके माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है। नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में मतदाता की पहचान एवं पात्रता की पुष्टि आवश्यक होती है। इसी क्रम में इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है।
    निर्वाचन विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 31 जनवरी तक संबंधित मतदाताओं की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान मतदाताओं को अपने पहचान संबंधी दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता से संबंधित प्रमाण तथा अन्य आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने होंगे।
    अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी आपत्तियों एवं दावों का निराकरण 14 फरवरी तक कर लिया जाएगा। इसके पश्चात 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जो आगामी चुनावों के लिए मान्य होगी।
    निर्वाचन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का नाम अनजाने में छूट गया है या जिनका प्रपत्र जमा न होने के कारण नाम कट गया है, उन्हें 22 जनवरी तक अपना नाम मतदाता सूची में पुनः जोड़ने का अवसर दिया गया है। ऐसे मतदाता निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपने नजदीकी निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ या ऑनलाइन माध्यम से दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
    मतदाताओं से अपील
    निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) शशांक शेखर शुक्ला ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने नाम की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित तिथि के भीतर सुधार कराएं। समय पर दावा-आपत्ति दर्ज नहीं कराने की स्थिति में मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
    प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”

    May 4, 2026

    सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ

    May 4, 2026

    काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

    May 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,283

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,212
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव

    By Khabar WorldMay 4, 20263

    जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत- रमेश सिंह ठाकुर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।…

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका

    May 4, 2026

    सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान

    May 4, 2026

    सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका

    May 4, 2026

    सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान

    May 4, 2026

    सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”

    May 4, 2026

    दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    May 4, 2026

    सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा

    May 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.