खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी बीच शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के रहने वाले बिप्लव बिस्वास, जो CRPF में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं,
CRPF इंस्पेक्टर ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब चंद सेकेंडों में देकर सभी को चौंका दिया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे बिप्लव ने शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई और जंगल में तैनाती के दौरान अपने अनुभव व साथियों के बलिदान साझा किए। गेम के दौरान उन्होंने 5 लाख तक बिना लाइफलाइन के सही जवाब दिए, जबकि 12.50 लाख पर ऑडियंस पोल,
25 लाख पर संकेतसूचक और 50 लाख पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ का सवाल पूछा गया—स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?—सवाल सुनते ही बिप्लव ने कहा,
“मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा” और सीधे ऑप्शन D ‘इसेयर’ चुन लिया, जो बिल्कुल सही निकला। सेकेंडों में जवाब सुनकर न सिर्फ बिग बी बल्कि पूरा स्टूडियो दंग रह गया। जीत के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली और उनके ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें परिवार सहित अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


