खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। नाबालिग का अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी के साथ मदद करने वाले पास्टर और उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में प्रतापपुर थाना में बीएनएस 2023 की धारा 137(2) और 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कार्रवाई की है।
प्रार्थी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी क्रिसमस के अवसर पर पास्टर के निवास गए थे। सुबह तक बेटी के वापस नहीं आने पर आस-पास जानकारी ली। इसके बाद आरोपी राजेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ खैरू का फोन आया कि वह उसकी बेटी को ले गया है, और अपने पास ही रखेगा। इस कार्य में पास्टर राम खिलावन और उसकी पत्नी सुनीता ने मदद की है। यही नहीं राजेश कुमार पर पूर्व में भी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला थाना राजपुर में दर्ज है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रतापपुर थाना में बीएनएस 2023 की धारा 137(2) और 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राजेश कुमार के साथ पास्टर राम खिलावन और उसकी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया है।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


