KWNS – रायपुर l पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि सभा का आयोजन आज 31 दिसम्बर को आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार रायपुर में कान्यकुब्ज सभा–शिक्षा मण्डल द्वारा भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ| इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव श्री राज कुमार दीक्षित, श्री शुक्ला परिवार के सदस्य आदरणीय श्री कमलेश शुक्ला जी, सहसचिव श्री प्रमोद मिश्रा, आदरणीय श्री संजय शुक्ला जी, श्री गिरजा शंकर दीक्षित जी, श्री अजय किरण अवस्थी, श्री एस. के. तिवारी रिटायर्ड एडिशनल कलेक्टर, श्री जयशंकर तिवारी, श्री आशीष बाजपेई, श्री रवींद्र शुक्ला, श्री शांति स्वरूप त्रिवेदी, श्री गोपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे |

भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री शुक्ला जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही | प्रदेश की औद्योगिक नीति, सिंचाई परियोजनाएं, बांध का निर्माण में आपका महत्वपूर्ण योगदान है | सन 1931 में महात्मा गांधी, पंडित रविशंकर शुक्ल निवास आए थे स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु शुक्ला भवन बुढ़ापारा था |
इस अवसर पर श्री रवींद्र शुक्ला ने आशीर्वाद किड्स स्कूल के बच्चों को पंडित रविशंकर शुक्ला जी का छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के लिए योगदान पर सारगर्भित विचार रखे |
अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजेश दीक्षित हार्दिक आभार व्यक्त किया |


