खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरकोमा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पानी से भरे खेत में 40-50 वर्षीय एक महिला की लाश पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल शिनाख्ती कार्रवाई शुरू की, लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मर्क्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतिका की पहचान के लिए जिले के अलावा पड़ोसी जिलों के थाना चौकियों में इत्तिला किया गया है।
बताया जा रहा है कि रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत शिवनगर कोरकोमा में जोगीराम राठिया निवास करता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जोगीराम का खेत है, जिसमें वह दोहरी फसल लेता है। उसने धान की कटाई के बाद खेती की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए मंगलवार की सुबह खेत पहुंचा। उसकी नजर खेत के पानी में डूबी एक महिला पर पड़ी। उसने करीब जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी तत्काल जोगीराम ने बस्ती में पहुंचकर दी। घटना से सरपंच तेजराम राठिया ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पहुंचे सफाई कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जब मृतिका की शिनाख्ती कराई गई, तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस की मानें तो मृतिका की उम्र 40 से 50 वर्ष होगी। वह दुबली पतली व सांवली है। मृतिका के शरीर में काले रंग का ब्लाऊज व पीला साड़ी है। बहरहाल मृतिका के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मर्क्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। उसकी पहचान के लिए आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा जिले व पड़ोसी जिलों के थाना चौकियों को भी इत्तिला किया गया है।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


