खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले की आमजनता शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का जश्न बनाए इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी के साथ 100 नगर सैनिक सहित 800 पुलिसकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर ड्यूटी लगाई जाएगी।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न शांतिपूर्ण ढंग से अपराध मुक्त मनाने सुरक्षा व्यवस्था पूरी रहेगी। शहर व ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। पट्रोलिंग पार्टी व डायल 112 से हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी। इंटर सेप्टर और स्पीड रडार से लैस वाहन और ड्रोन कैमरे से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।
इसके अलावा 31 दिसंबर की शाम से शहर के चौक चौराहे पर पुलिस टीम तैनात होकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि हुड़दंग व शांति भंग करने पर बीएनएस की धारा 189 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जान लेवा स्टंटबाजी करने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा और यातायात नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभद्र व्यवहार करने पर बीएनएस की धारा 74/ 79 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात सड़क हादसा रोकने के लिए एक सप्ताह पहले से शहर व ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हुड़दंग करने, अड्डाबाजी व सावर्जनिक जगहों पर शराब पीने वाले, गुण्डा बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चाकूबाजी होने पर बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
धार्मिक स्थलों पर होगी निगरानी
1 जनवरी 2026 को धार्मिक स्थल व पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ेगी। उनकी सुरक्षा के लिए सभी स्थनों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पार्टी आयोजकों, रिसार्ट और होटल मालिकों को नए साल के आयोजन के लिए पुलिस द्वारा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई
31 दिसंबर की शाम से शहर के विभिन्न इलाकों में डीजे लगाकर नए साल का जश्न मनाने जाएगा। पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग कर पार्टी वाले स्थानों का जायजा लेंगे। इस दौरान तेज आवाज में गाना बजाने पर डीजे पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


