खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास और रोहित दास शामिल हैं।
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यवसायी की दुकान में पूर्व में काम कर चुका युवक दीपक दास ही निकला। काम से निकाले जाने के बाद से वह दुकान मालिक से नाराज़ चल रहा था, इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगी रोहित दास के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पहले लूट के 18 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी। वहीं, शेष 2 लाख रुपये भी अब पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिए हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


