खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। खरसिया विकासखंड के ग्राम बकेली में एक किसान अपना टोकन कटवाने के लिए बीते करीब 15 दिनों से भटक रहा था। इसके बाद भी जब उसका टोकन नहीं कटा तो अत्यधिक परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने को प्रयास करते हुए जहर सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार फिलहाल किसान की हालत सामान्य है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बकेली निवासी कृष्णा कुमार गबेल की दो बड़ी बहनें हैं, जिनके नाम पर करीब 1 एकड़ खेत हैं। जिसमें वह कई वर्षों से खेती किसानी कर रहा है। चूंकि उक्त जमीन का आधिकारिक पंजीयन उसकी बहन के नाम पर है, ऐसे में धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के लिए उसके आधार सहित मोबाइल नंबर आदि की जरूरत होती है। ऐसे में उसने अपनी बड़ी बहन के बेटे का मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। जिसमें टोकन के लिए ओटीपी आना था।
पिछले करीब 15 दिनों से कृष्ण कुमार गबेल टोकन कटाने के लिए कोशिश कर रहा था। वह आनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरीकों से टोकन कटाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लगातार कोशिश करने के बाद भी जब टोकन नहीं कट सका तो वह काफी परेशान हो गया और इसी बीच शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर पर था तो इसी मानसिक परेशानी से घिर कर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी उसकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


