नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में पीपल का पेड़ आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, पीपल के पत्ते कई सामान्य और गंभीर रोगों में लाभकारी साबित हो सकते हैं।
पाचन तंत्र के लिए अमृत समान
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव बताते हैं कि पीपल के पत्ते पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद फाइबर गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से आंत साफ रहती है और पाचन शक्ति बेहतर होती है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।
सांस, त्वचा और शुगर में भी लाभकारी
पीपल के पत्ते खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी सांस की समस्याओं में भी श्वसन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह त्वचा संबंधी परेशानियों जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को कम करने में सहायक माने जाते हैं। सही तरीके से सेवन करने पर त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। आयुर्वेद के अनुसार पीपल के पत्ते ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मददगार होते हैं।
तनाव, हार्मोन और डिटॉक्स में असरदार
पीपल के पत्ते तनाव और चिंता को कम करने में भी लाभकारी बताए गए हैं। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी और थायराइड जैसी समस्याओं में भी इसके सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं, लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
पीपल के पत्तों का सेवन कैसे करें
पीपल के पत्तों का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा या चाय के रूप में पी सकते हैं। इसके अलावा पत्तों का रस शहद के साथ लिया जा सकता है या सुबह खाली पेट 2 से 3 ताजे पत्ते चबाए जा सकते हैं।
सावधानी भी है जरूरी
आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को पीपल के पत्तों का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेकर ही इसका उपयोग करना सुरक्षित रहता है।
Trending
- लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका
- अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार
- राखी के धागे में विष्णु भैया का साथ, महतारी वंदन की राशि से कुसुम की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
- ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
- नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार
- महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने तक की जरूरतें हो रहीं पूरी
- शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक


