खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेल मंडल बिलासपुर के बिलासपुर- कटनी सेक्शन के बीच ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। इसके कारण मालगाड़ी करीब एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही। रेलवे के अनुसार बिलासपुर से कटनी सेक्शन के बीच भनवारटंक स्टेशन के बाद अनूपपुर और जैतहरी तक घना जंगल है, जहां बाघ, तेंदुआ और अन्य वन्यप्राणियों का विचरण होता है। कभी-कभी वन्यप्राणी भटकते हुए रेल लाइन पर आ जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी है। अगल-बगल में बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण चालकों को भी ट्रेन परिचालन में परेशानी होती है।
इसी तरह की घटना शुक्रवार की सुबह डिवीजन के अनूपपुर और जैतहरी रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जहां बेलिया रेल क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुए की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। तेंदुए की मौत के कारण मालगाड़ी के सामने लगे इंजन का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने तत्काल ट्रेन को नियंत्रित कर दिया, जिसके कारण मालगाड़ी करीब आधे घंटे से 45 मिनट तक खड़ी रही। स्थानीय निवासियों ने रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव देखकर सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। विभाग की ओर से बांधवगढ़ से तेंदुए का पोस्टमार्टम करने के लिए टीम बुलाई गई है, जिसके उपरांत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


