खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बरेला नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और शाम करीब पांच बजे उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके घर के पास फेंक दिया गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजकुमार धुरी पिता बेनीराम ( 21 वर्ष) निवासी बरेला नगर पंचायत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने मामले में जीरो में अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बरेला निवासी एक व्यक्ति पर आशंका जताई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पिछले कई वर्षों से उन पर अपना मकान बेचने का दबाव बना रहा था। मकान नहीं बेचने पर परिवार को लगातार धमकी दे रहा था। परिजनों के अनुसार विवाद के चलते संदिग्ध व्यक्ति का बेटा, एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ मृतक को ढूंढते हुए उसके रिश्तेदारों के यहां भी गया था। इससे परिवार पहले से ही भय और दबाव में था।
जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन मृतक राजकुमार धुरी अपने ट्रैक्टर मालिक के साथ बिलासपुर स्थित पंजाब बैंक आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह बैंक से बाहर निकल रहा था, तभी चार से पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती उठाकर कार में बैठाया और मौके से फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ट्रैक्टर मालिक ने बिलासपुर से लौटकर मृतक के पिता बेनीराम को दी।
जानकारी मिलते ही बेनीराम अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने जरहागांव थाने पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां यह कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई की घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। जब वे निराश होकर थाने से वापस लौटे, तो घर पहुंचने पर राजकुमार घर के बरामदे में उल्टी करते हुए दर्द से कराहता मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


