खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में धारा 353 (2) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध अभद्र, अशोभनीय और मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई। इस मामले को लेकर सीतापुर थाना पुलिस ने कहा कि आकांक्षा टोप्पो पर आरोप है कि पत्रकार न होने के बावजूद वह स्वयं को पत्रकार की तरह प्रस्तुत कर झूठी और भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर रही थीं, जिससे सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है और आमजन में गलत संदेश जा रहा है।
बताया गया है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इस तरह के मामलों को लेकर पहले भी विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इस प्रकरण में उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भूमि से जुड़े मुद्दे पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की थी।
फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अग्रिम विवेचना के तहत आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


