खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत बोरो रेंज के लौटान ग्राम में गुरुवार देर शाम हाथी के हमले में एक अधेड़ ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकनाथ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकनाथ यादव मवेशी चराकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान जंगल क्षेत्र में उनका सामना अचानक एक जंगली हाथी से हो गया।
जानकारी के अनुसार हाथी एकल एवं नर था, जो लंबे समय से आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है। आमना-सामना होते ही हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया और पैरों तले रौंदकर मौके पर ही उसकी जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। क्षेत्र के सरपंच एवं मृतक के परिजनों ने बताया कि वन विभाग द्वारा हाथी की मौजूदगी को लेकर पूर्व में सूचना दी गई थी, लेकिन आजीविका की मजबूरी के चलते लोकनाथ यादव मवेशी चराने जंगल की ओर गए थे। दुर्भाग्यवश इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला एवं कापू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन अमले के अनुसार हमलावर हाथी अभी भी आसपास के जंगल क्षेत्र में सक्रिय है। ऐसे में एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने, रात के समय आवाजाही से बचने तथा विभाग द्वारा दी जा रही सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लगातार हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
Trending
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


