खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के कंधमाल में जवानों ने मुठभेड़ में एक करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
तेलंगाना के नलगोंडा जिले के रहने वाले माओवादी लीडर गणेश उईके की तलाश 7 राज्यों की पुलिस कर रही थी। वह साउथ सब जोनल का इंचार्ज था। सीसी मेंबर गणेश उईके नक्सली संगठन का एक बेहद पुराना और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित कैडर रहा है। वह करीब 40 वर्षों से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और संगठन की कई अहम इकाइयों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। RSU (रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन) जो माओवादी संगठन की छात्र इकाई मानी जाती है, उसके प्रसार की जिम्मेदारी के साथ गणेश उईके 80 के शुरुआती दौर में जगदलपुर पहुंचा था। उस समय उसका मकसद कॉलेज और छात्रावासों के जरिए युवाओं के बीच माओवादी विचारधारा को फैलाना था।
Trending
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


