खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक, अबूझमाड़ के कोड़नार कैंप में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद पर फायरिंग कर दी। घायल जवान की पहचान विनगल कुमार जूरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। कैंप कोड़नार में ड्यूटी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब साथी जवान मौके पर पहुंचे, तो विनगल कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। उन्होंने अपनी बंदूक से खुद पर गोली चलाई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद कैंप के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है:


