खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण विवाद, जनजातीय समाज पर हमले और प्रशासनिक भेदभाव के विरोध में 24 दिसंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी बंद को मुंगेली में पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।
चैंबर ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि शाम 4 बजे तक सभी प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखें तथा बंद को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।
मुंगेली व्यापारियों की अपीलमुंगेली चैंबर इकाई ने सभी व्यापारियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है तथा अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष प्रतिष्ठानों को शाम 4 बजे तक बंद रखने का निवेदन किया है।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाहों से दूर रहें तथा प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
- राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान


