खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में आज चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण नाइजीरियन मूल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के दौरान उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान नाइजीरियन छात्र सैम ने कथित तौर पर इमारत की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नोई नामक युवक और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सैम की मौत चार मंजिला इमारत से कूदने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका रही और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा। यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है। इस घटना के बाद कैंपस में शोक और तनाव का माहौल है।
Trending
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान


