खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने सरकंडा क्षेत्र की एक युवती की जिंदगी को गहरे आघात में बदल दिया। युवक ने पहले प्रेम का झांसा दिया, फिर सुनसान स्थान पर लेजाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह पूरा मामला सरकंडा क्षेत्र का है, यहां की एक युवती की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर बेलगहना के सोनपुरी निवासी अरुण कुमार भानु से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ युवक ने प्रेम संबंध का झांसा दिया और विश्वास हासिल कर लिया। 9 सितंबर 2024 को आरोपी बाइक से युवती को घुमाने के बहाने बिलासपुर लेकर आया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने अपने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और इसके बाद वीडियो दिखाकर युवती पर बार–बार मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
जब युवती ने आरोपी से विवाह की बात कही तो उसका व्यवहार हिंसक हो गया। आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा और आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई। अंततः उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Trending
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध


