खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की।
नगर निगम जोन-10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 एवं 56 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान नहीं करने वाले कुल 6 व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया। इन परिसरों पर कुल 50 लाख 72 हजार 839 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 4 लाख 41 हजार 12 रुपये का भुगतान प्राप्त किया गया, जबकि तीन बकायेदार दुकानदारों ने शेष टैक्स जमा करने के लिए दो दिवस का समय मांगा है।
इस कार्रवाई में जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई। नगर पालिक निगम रायपुर ने स्पष्ट किया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नगर निगम के राजस्व संग्रह में वृद्धि हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।
Trending
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच


