खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया गया है। प्रदेशभर में “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से 24×7 टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुटरा निवासी किसान अमृत निर्मलकर ने धान उपार्जन केंद्र हरदी में 25 क्विंटल धान का विक्रय किया।
किसान अमृत ने बताया कि उन्होंने “तुंहर टोकन” ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन लिया और तय समय पर केंद्र पहुंचकर बिना किसी परेशानी के धान बेचा। 24 घंटे उपलब्ध टोकन सुविधा के कारण न तो लंबी कतार में लगना पड़ा और न ही बार-बार केंद्र जाना पड़ा।
धान खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और त्वरित तौल जैसी सुविधाओं से किसान संतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


