खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धान खरीदी में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के खरीदी केंद्र में ऑपरेटर ने 920 क्ंविटल धान की फर्जी खरीदी की, जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने पुलिस से लिखित की थी।द्व इसमें बताया गया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितता की गई है। यहां जांच में धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई। कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने फर्जी तरीके से धान की खरीदी की है। जबकि, भौतिक सत्यापन के दौरान 28 लाख 52 हजार रुपए की हेराफेरी पकड़ी गई।
इस मामले की शिकायत के बाद संयुक्त जांच दल गठित की गई। टीम ने जब भौतिक सत्यापन किया तो केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच में पता चला कि यह कृत्य खरीफ विपणन वर्ष 2025 की धान उपार्जन नीति का सीधा उल्लंघन है। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने जानबूझकर फर्जी प्रविष्टियां कर धान खरीदी दर्शाई, जबकि वास्तव में उतनी मात्रा में धान केंद्र में मौजूद ही नहीं था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कांशी राम को उसके निवास ग्राम एरमसाही में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


