खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ईएसएसओ-भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर सहित कुछ शहरों में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में इस दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के लिए किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
राजधानी रायपुर शुक्रवार की सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


