खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया। जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली। मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


