खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एक शख्स चावल से भरी बोरी के बीच में गांजा भरकर तस्करी कर रहा था। वह शहर के बीच एक ठिकाने पर खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को करीब 1 किलो 564 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली के पास चावल की बोरी के अंदर गांजा रख कर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई।
पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलू राम कश्यप (58) बताया। ये हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का ही रहने वाला है। जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास से चावल की बोरी के अंदर 1 किलो 564 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 78 हजार रुपए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से गांजा बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तेल के साथ कुछ आरोपियों को पकड़ा था।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


