खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस की गाड़ी में शराबखोरी के मामले में रायपुर यातायात पुलिस ने बिलासपुर पुलिस की गाड़ी जब्त कर ली है। वहीं 20 हजार 500 रुपए का चालान भी काटा गया है। बता दें कि रायपुर में शराब के नशे में ड्राइवर पुलिस विभाग की गाड़ी चला रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक प्राइवेट ट्रेवल कंपनी की गाड़ी बिलासपुर पुलिस विभाग में संचालित है। पुलिस की गाड़ी बिलासपुर से रायपुर रिपेयरिंग होने आई थी। इस दौरान ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। इस मामले में रायपुर पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदेश दिया है कि शराब के नशे में कोई भी वाहन न चलाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


