खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम त्रिशूली में मंगलवार सुबह 52 वर्षीय बैगा लल्लू पंडो की घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सनावाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू पंडो सुबह घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव पर सिर, कमर और पीठ में चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं नाक से खून बहता मिला, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


