खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे रहे सवालों का गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने जवाब दिया है। प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तारीख भी तय की गई है।
जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी जहां 19–20 दिसंबर को PHQ में अभ्यर्थियों की शिकायत सुनेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे। समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का तय किया गया है।
आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी किया गया है, जिसके जरिए सभी अभ्यर्थियों के नंबर देखे जा सकते हैं। वहीं सुनवाई के लिए रायपुर नहीं आ आने वाले अभ्यर्थी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।
बता दें कि आरक्षक के प्रदेश में 6000 पदों के लिए 7 लाख आवेदन आए हैं। पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी किया गया है। सभी जिलों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, जिसे QR कोड के जरिए देखा जा सकता है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


