खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामपानी ग्राम के गौठान में एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गौठान के एक कमरे में दोनों युवक-युवती की लाश लटकी हुई मिली है। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


