खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बाल विवाह मुक्त भारत पहल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 100-दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की राज्यव्यापी शुरुआत की गई है। यह अभियान 8 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ जनआंदोलन को और सशक्त बनाना तथा समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ना है।
राज्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह उन्मूलन की राष्ट्रीय शपथ, देशभर में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित विशेष फिल्म प्रदर्शन तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सरकारी वेबकास्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया, जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोग भी जुड़ सके।
यह 100-दिवसीय अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध और संवाद सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। द्वितीय चरण में बाल अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े संदेशों के व्यापक प्रसार के लिए धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तृतीय चरण में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने हेतु प्रस्ताव पारित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से सामाजिक चेतना को मजबूत करते हुए बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जाए और छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


