पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रखी राष्ट्र की चुनौतियों और समाधानों पर बात
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ में हिन्दू संगठन व समाज के द्वारा राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ओजस्वी व्याख्यान प्रस्तुत किया।
सर्व प्रथम पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने गुरुद्वारा में जाकर मथा टेका व गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ भेट की ततपश्चात बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध व बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर समाजिक बंधुओं से चर्चा की व माँ बम्लेश्वरी देवी के पूजन अर्चन कर ट्रस्ट समिति से भेट मुलाकात की साथ ही श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी ट्रस्ट में भगवान महावीर की आरती कर माता जी का आशीर्वाद लिया व आचार्य विद्या सागर महाराज के समाधि स्थल का दर्शन कर चल चरखा हथ करधा केंद्र में बहनों द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का अवलोकन किया प्रतिभास्थल के बच्चो से मुलाकात कर भाई सहाब ने बच्चो को राष्ट्रवाद की बात बताई। ततपश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। छीरपानी प्रांगण में पहुच कर उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत राष्ट्र के समक्ष वर्तमान समय में उपस्थित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके प्रभावी और व्यावहारिक समाधानों पर सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता एवं नागरिक दायित्व जैसे विषयों पर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, एवं विवेक गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्ता) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पवन डागा, प्रकाश यादव, सुनील जैन, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तरुण हथेल, किरण वैष्णव, राजेश शर्मा, कुशाल भाई चावड़ा, हंसराज साहू, गोपाल खेमका, प्रफुल चावड़ा, नंदू राम साहू, अरुण गुप्ता, सुदीप अग्रवाल,अंकित खंडेलवाल, दौलत महोबिया, गुरुविंदर सिंह, रमेश ठाकुर, हेमंत साहू, जैन कुमार मेश्राम, मुन्ना लाल नंदेश्वर, जे के जैन, सिद्दु गोपाल नरेडी, व सभी समाज के सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थिति हुए।
गोष्ठी में नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा वर्ग एवं राष्ट्रप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रहित में सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देना एवं समाज को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा। मंच संचालन निखिल जैन ने किया व आयोजन में मुख्य रूप से हनी गुप्ता, जिज्ञाशू टांक, बालमुकंद तराने, डॉ प्रभजन सिंह, डॉ मुकुंद मोहन साहू, शुभम परिहार, ऋषभ डकाहा, हिमांशु गुप्ता, कौशल महोबिया, कुश मालेकर, पुष्प तराने, ओम देशमुख, दुर्गेश सिन्हा अनुराधा शर्मा, वैशाली देशकर व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहकर सहयोग किया।


