खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सदन में एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन का मामला उठा। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरते हुए मंत्री पर गलत जानकारी देने की बात कही। मामले में अन्य भाजपा विधायकों ने कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की।
बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल किया कि क्या एपीएल से बीपीएल कार्ड डिलीट कर बनाया गया है? इस मामले में एफआईआर भी सरकार की तरफ से किया गया है। जवाब में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 19 राशन कार्ड में गड़बड़ियों की बात सामने आई थी। 4 राशन कार्ड को लेकर जांच में पाया गया कि जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर की अनुशंसा पर कार्रवाई हुई है।
सुशांत शुक्ला के इस मामले में एफआईआर होने की बात कही। साथ ही मंत्री पर गलत जानकारी देने की बात कही। अजय चंद्राकर ने कहा कि इस मामले पर गंभीरता से चर्चा होना चाहिए। कल इस पर आधे घंटे की चर्चा रखा जाना चाहिए। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, यह गंभीर मामला है। इसकी विधानसभा कमिटी या हाई पॉवर कमिटी से जांच करना चाहिए।
भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, आपने सभी बातों को इनकार कर दिया और अंतिम में अपने कहा जांच करवाएंगे। जो अधिकारी आपसे गलत जवाब दिलवाया जा रहा है। विधानसभा में गलत जानकारी देने वालों पर कार्यवाही किया जाना चाहिए।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


