खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरक्षक भर्ती में मिली शिकायतों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर अभ्यर्थियों को कोई शिकायत है तो एसपी कार्यालय में व्यवस्था है। मार्क्स डिस्प्ले को लेकर काफी शिकायत अभ्यर्थी कर रहे हैं। QR कोड के माध्यम से भी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर पहुंचकर लिस्ट चेक कर सकते है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यूपीएससी पैटर्न में नंबर जारी होने का नियम है, लेकिन शिकायतें मिलने के बाद 9 केंद्र में अभ्यर्थियों के नंबर जारी हुए है। सभी जिलों की पूरी डिटेल वेबसाइट में देखने मिलेगी। यह व्यवस्था पारदर्शी रखने की गई है। वहीं धर्मांतरण कानून पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर कानून लाने की कोशिश पूरी कर रहा हूं। ईश्वर की दया रही तो आ जाएगा, तब ठीक रहेगा।
पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणाम के लिए पुलिस विभाग ने QR कोड जारी किया है, जिसे स्कैन कर अभ्यर्थी सीधे पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


