खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई चर्चा से विपक्षी दल कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, उसमें शामिल नहीं हुआ। विपक्ष को शामिल होना था, सही या गलत सभी पर चर्चा करनी थी। कांग्रेस की ऐसी उदासीनता समझ नहीं आती।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि बड़े-बड़े पदों पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। विचारों की स्पष्टता नितिन नवीन से आती है। अपने निर्णय पर अडिग कैसे रहना है, मैने उनसे सीखा है। हमारे साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बड़ा पद मिलता है, तो खुद का विश्वास बढ़ता है।
वहीं दिल्ली कांग्रेस की महारैली में प्रियंका गांधी के बैलेट से चुनाव कराने की चुनौती पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच खुद काम नहीं कर पाती हैं, फिर ईवीएम पर उंगली उठाते हैं। ईवीएम गलत है तो फिर कांग्रेस को कोई नहीं सुधार सकता। कोई सिस्टम गलत है, तो उसको प्रूव करना चाहिए। जब खुद जीत जाते हैं तो ईवीएम सही हो जाता हैं, और हार जाते हैं तो गलत।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


