खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस पद पर वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नितिन नबीन के इस अहम दायित्व पर आसीन होने के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन को उनके संगठनात्मक अनुभव, मजबूत जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है, जिसका लाभ अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। नितिन नबीन वर्तमान में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। वे लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं, जो उनके जनाधार और जनता के बीच मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इसके साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान है।
छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में भी नितिन नबीन ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी रणनीति और समन्वय की सराहना पार्टी के भीतर की गई है। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा पार्टी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने को संगठन में कार्य कर रहे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


